सावन में भूलकर भी न खाएं कढ़ी! हो सकता है यह बड़ा नुकसान : Sawan Me Bhulkar Bhi Na Khaye kadhi, Ho Sakte Hai Nuksan

सावन में भूलकर भी न खाएं कढ़ी! हो सकता है यह बड़ा नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
सावन में भूलकर भी न खाएं कढ़ी! हो सकता है यह बड़ा नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

सावन (Sawan) का महीना शुरू हो गया है और महीने में लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। वहीं इस महीने में बारिश अधिक होती है, ऐसे में हर तरफ हरियाली देखने को मिलती है। सावन के महीने में लोगों को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही इस महीने में बहुत सी चीजों को खाने से मनाही भी होती है। क्या आपको पता है कि इस मौसम में अक्सर लोगों को कढ़ी खाने से मना किया जाता है। अगर आपको इसका कारण नहीं पता है तो हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

सावन में भूलकर भी न खाएं कढ़ी! हो सकता है यह बड़ा नुकसान

कढ़ी को बनाने के लिए दही की जरूर पड़ती है। ऐसे में कढ़ी का सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इस मौसम में कढ़ी के सेवन से पाचन तंत्र (digestion) पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि दही में मौजूद एसिड वात समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि सावन के महीने में कढ़ी, दही और दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन कम से कम करें।

बता दें, सावन के महिने में घास में कई कीड़े मकोड़े लग जाते हैं। ऐसे में गाय (cow) और भैंस इन कीड़ों को घास के साथ चरती है और फिर ऐसे में इसका असर दूध पर पड़ता हैं। जिसकी वजह से ऐसे में कच्चे दूध का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही इसी दूध (milk) से दही (curd) भी बनती हैं। ऐसे में दही के सेवन की भी मनाही इस सीजन में होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now