Create

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए: Pregnancy Mein Kaun Sa Fruit Nahin Khaana Chahiye 

फोटो: Navbharat Times
फोटो: Navbharat Times

प्रेग्नेंसी (Pregnancy) वो दौर होता है जब एक महिला के शरीर, आचार, विचार और व्यवहार में बदलाव आता है। इन चीजों के साथ साथ किसी भी महिला के जीवन में इसके कारण एक बड़ा बदलाव ये होता है कि उसके खाने पीने की चीजों में बदलाव होता है। इसकी वजह से एक महिला कुछ चीजों का सेवन कर सकती है जबकि बाकियों का सेवन उसके लिए मना होता है।

ये बात ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में एक महिला के विचारों में काफी बदलाव होगा। इस बदलाव को मूड स्विंग्स (Mood Swings) कहा जाता है और कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद एवं प्रेग्नेंसी के दौर में प्रेग्नेंसी एवं पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Pregnancy and Postpartum depression) भी होता है।

इसका ये मतलब नहीं है कि आप बेवजह ही चीजों को सोचने लगें क्योंकि हर महिला को ऐसा डिप्रेशन हो ये जरूरी नहीं है। वैसे कुछ फलों को खाना इस समय पर बिल्कुल मना है और हम उनके बारे में आपको नीचे बताने वाले हैं। इस बात का ध्यान रखें और अपने परिवार में गर्भवती महिला की नजरों से इसे दूर रखें क्योंकि ये उनकी सेहत के लिए सही नहीं है।

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए: Pregnancy Mein Kaun Sa Fruit Nahin Khaana Chahiye

अनानास: Pineapple

अनानास को प्रेग्नेंट महिला के आसपास भी नहीं रखना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन होता है जो गर्भाशय ग्रीवा (cervix uteri) को कमजोर करता है जिसकी वजह से महिला को दर्द होता है और उसकी वजह से प्रेग्नेंट महिला में मौजूद बच्चे को भी दर्द का सामना करना पड़ता है। ये फल किसी भी रूप में प्रेग्नेंट महिला के लिए ठीक नहीं है।

पपीता: Papaya

पपीते का सेवन करना एक नार्मल स्थिति में ठीक है लेकिन प्रेग्नेंसी के समय इसका सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। एक छोटी सी गलती से परेशानी बढ़ सकती है जिसमें अधिक ब्लीडिंग और मिसकैरिज तक हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें और अपने शरीर को किसी भी प्रकार की पीड़ा का हिस्सा ना बनाएं।

अंगूर: Grapes

अंगूर में रेसवेराट्रोल होता है जो विषाक्त होता है और इसके कारण प्रेग्नेंट महिला को दिक्कत हो सकती है। आपको इस तरह के किसी भी फल के सेवन से बचना चाहिए जो आपकी सेहत और आपके शरीर में पल रहे बच्चे की सेहत को खराब करे। ऐसी गलती ना करें क्योंकि ये नुकसानदेह है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment