बाल किस कमी से झड़ते हैं

बाल किस कमी से झड़ते हैं (फोटो - sportskeeda hindi)
बाल किस कमी से झड़ते हैं (फोटो - sportskeeda hindi)

हर किसी को लंबे और मजबूत बाल पसंद होते हैं। इसके लिए विटामिन प्रभावी भूमिका निभाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे विटामिन हैं, जिनकी कमी होने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। जैसे- विटामिन डी, जिंक और सेलेनियम। जब शरीर में विटामिन डी कम होता है तो इसकी वजह से बाल पतले हो सकते है या बढ़ना बंद हो सकते हैं। वहीं जिंक की कमी से भी बाल झड़ते हैं और बचे हुए बालों को भी नुकसान होता है, जिससे यह टूटने लगते हैं। और अगर शरीर में सेलेनियम की कमी हो जाए तो ये थॉयराइड ग्लैंड के कामकाज को बाधित कर सकता है। विटामिन की कमी न केवल बालों के झड़ने का कारण बनती है, बल्कि यह हेयर फॉलिकल्स को भी नुकसान पहुंचाती है।

बाल किस कमी से झड़ते हैं : Baal Kis Kami Se Jadhte Hain In Hindi

विटामिन ई - शरीर में विटामिन ई लगभग विटामिन सी की तरह ही काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर होता है और ऑक्सीडेटिव तनाव व बालों का झड़ना कम करता है।

विटामिन डीम - अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए तो इसकी वजह से भी ऐलोपेशिया हो सकता है। स्त्रियों में इसे आमतौर पर महिला पैटर्न बालों के झड़ने के रूप में जाना जाता है। विटामिन डी की कमी दूर हो जाने से गंजे पैच से बालों की ग्रोथ फिर से शुरू हो जाती है।

विटामिन सी - विटामिन सी न केवल ओवरऑल इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, बल्कि यह बालों के विकास में बाधा डालने वाले फ्री रैडिकल्स पर भी नियंत्रण रखता है। इसलिए शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्कैल्प की समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही फ्री रैडिकल्स को भी खत्म करते हैं और बालों के झड़ने को भी कम करते हैं।

विटामिन ए - विटामिन ए स्कैल्प पर सीबम का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है। बालों की ग्रोथ के लिए उन्हें जरूरी पोषण प्रदान करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan