Winters सर्दियों में बढ़ जाता है कमर दर्द, अपनाएं ये 4 घरेलू टिप्स

Winters सर्दियों में बढ़ जाता है कमर दर्द, अपनाएं ये 4 घरेलू टिप्स
Winters सर्दियों में बढ़ जाता है कमर दर्द, अपनाएं ये 4 घरेलू टिप्स

सर्दियों में अक्सर कमर दर्द की समस्या होने लगती है। ये समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। क्योंकि 30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके अलावा जिन महिलाओं की डिलेवरी हो चुकी रहती है उन्हें भी कमर का दर्द अक्सर सताता रहता है। ये दर्द इतना ज्यादा होता है कि कुछ भी काम कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आगे के लेख में हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि किस तरह से आप घर बैठे कमर के दर्द में आराम पा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

कमर दर्द के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स Follow these home tips for back pain

हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें (Use heating pad ) - हीटिंग पैड के इस्तेमाल से आप कमर दर्द में आराम पा सकते हैं। आप इसके लिए या तो हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें या फिर हीटिंग पैड नहीं है, तो रोटी वाले लोहे के तवे को गर्म करें और उसपर एक कपड़ा रखकर गर्म करके अपनी कमर पर लगाएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। इससे बहुत अच्छी सिकाई भी आपको मिल सकेगी।

तेल से मालिश (massage with oil) - सरसों के तेल में बहुत सारे गुण छुपे होते हैं, ऐसे में अगर आप सरसों के तेल में 2 से 3 कली लहसुन की डालकर गर्म करें और कमर की गुनगुने तेल से मालिश करेंगे, तो आपको बहुत हदतक आराम मिलेगा। इसका उपयोग आप सुबह नहाने के बाद और रात में सोते समय जरूर करें।

व्यायाम करें (Exercise) - कमर दर्द के लिए व्यायाम करना बहुत ही उचित माना जाता है। अगर आप रोजाना धीरे धीरे कमर के लिए व्यायाम करते हैं, तो आपको आराम मिलना शुरू हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि व्यायाम आप बहुत ज्यादा न करें।

हल्दी दूध पिएं (Drink turmeric milk) - हल्दी दूध का सेवन कई समय से लोग करते आ रहे हैं। हल्दी में एंटी इंफलामेटरी गुण होते हैं, जिसके सेवन से दर्द जैसी समस्या को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं हल्दी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से किसी भी तरह की हानी नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now