बादाम और शहद के 5 फायदे और 3 नुकसान

बादाम और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम (Almonds) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बादाम का शहद (Almonds and Honey) के साथ सेवन किया है। बादाम और शहद का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बादाम और शहद का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है, तो वहीं, शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन बादाम और शहद खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होता है। तो आइए जानते हैं बादाम और शहद खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

बादाम और शहद के 5 फायदे और 3 नुकसान-Badam Aur Shahad Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

बादाम और शहद के फायदे

1- बादाम और शहद का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है और ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन हड्डी रोग और फ्रैक्चर के खतरे को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

2- बादाम और शहद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पाचन क्रिया (Digestion) बेहतर होती है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

3- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए बादाम और शहद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

4- बादाम और शहद के मिश्रण का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई पाया जाता है और शहद भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

5- बादाम और शहद के मिश्रण का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और शहद के अंदर प्रोटीन और विटामिन दोनों पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत (Strong and Thick Hair) बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

बादाम और शहद के नुकसान

1- बादाम और शहद दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

2- डायबिटीज के मरीजों को बादाम और शहद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

3- बादाम और शहद के मिश्रण से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now