बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

अगर पहले के लोगों की बात करें, तो वो कभी बासी रोटी (Stale Roti) का सेवन नहीं करते हैं, क्योंकि उन लोगों को लगता था कि बासी खाना नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन वक्त के साथ सब बदल गया। आज के समय में लोगों का खराब खान पान सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है, इसलिए व्यक्ति को सबसे पहले अपनी सेहत के बारे में सोचना चाहिए।

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान : Basi Roti Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

शुगर रहता है कंट्रोल - जिन लोगों को शुगर यानी डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी है, उनके लिए बासी रोटी का सेवन सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर रात में रोटी बच जाती है तो आप सुबह के समय नाश्ते में दूध के साथ मिलाकर इसे खा सकते हैं।

पेट की समस्या दूर करने के लिए - आपको बता दें, बासी रोटी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर किसी को पेट संबंधित कोई समस्या हो जैसे एसिडिटी (Acidity), कब्ज, तो उसे सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है - अगर किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत है, तो उसे बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके लिए आप रोज सुबह के नाश्ते में ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खा सकते हैं।

बासी रोटी खाने के नुकसान : Basi Roti Khane Ke Nuksan In Hindi

उल्टी - कभी - कभी व्यक्ति रात में बनी रोटी का सेवन सुबह के नाश्ते में कर लेता है, लेकिन अगर आप रात की बची रोटी का सेवन दोपहर में करेंगे तो इससे उल्टी (Vomiting) और दस्त की समस्या हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग - अगर कोई रोटी 10-15 घंटे पहले की बनी रखी है, तो इसके सेवन से व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) की शिकायत हो सकती है।

अपच की समस्या - जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उनको कभी-कभी बासी रोटी खाने की वजह से अपच (Indigestion) की शिकायत हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।