तुलसी के पत्तों के फायदे

तुलसी के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)
तुलसी के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)

भारत के लगभग हर घर में आपको होली बेसिल यानी तुलसी का पौधा नजर आ जाएगा। जहां एक तरफ इसकी धार्मिक मान्यता है, वहीं कई बीमारियों के इलाज में भी इसका प्रयोग किया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है, वहां बैक्टीरिया और जीवाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी, शरीर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो व्यक्ति के पेट से संबंधित परेशानियां जैसे पाचन में परेशानी, पेट में जलन और एसिडिटी आदि समस्या को दूर करने में मदद करती है। साथ ही तुलसी के पत्ते बॉडी के पीएच लेवल को भी मेंटेन करने में भी काफी कारगर है।

youtube-cover

तुलसी के फायदे – Basil Leaves Benefits in Hindi

तनाव के लिए - आज के समय में तनाव एक बहुत आम समस्या बन गई है और इससे आराम पाने के लिए लोग कई तरह की थेरेपी अपनाते हैं। लेकिन इसके लिए तुलसी पत्ते के फायदे इस समस्या को कम करने में देखे गए हैं। इसमें एंटीस्ट्रेस गुण होते हैं, जो स्ट्रेस से आराम दिला सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए - आज के समय में लोगों कीरोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते खाने के फायदे देखे गए हैं। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इन गुणों के कारण तुलसी को अस्थमा जैसी बीमारी का उपचार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए - तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसके कारण तुलसी मुंह से आने वाली बदबू, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी अन्य बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं। यह गुण मुंह को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाए रखने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर भी है। इस प्रकार मुंह के स्वास्थ्य के लिए तुलसी के रस के फायदे देखे जा सकते हैं।

दिल के लिए - दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन लाभकारी होता है।

खांसी- जुखाम के लिए - अगर किसी व्यक्ति को खांसी-जुखाम हुआ है तो ऐसे में तुलसी के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जल्द आराम मिलता है और गला भी साफ रहेगा।

त्वचा के लिए - अगर किसी के त्वता पर दाग-धब्बे है तो ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now