तुलसी के पत्ते के 5 उपयोग, 7 फायदे- Tulsi Ke Patte Ke Upyog, Fayde

तुलसी के पत्ते के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
तुलसी के पत्ते के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी (Basil) का पौधा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही तुलसी के पत्तों (Basil leaves) का सेवन सेहत और स्किन को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभकारी साबित होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

तुलसी के पत्ते के 5 उपयोग, 7 फायदे

तुलसी के पत्ते के उपयोग

1- तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाया जा सकता है।

2- तुलसी की पत्तियों के पानी का सेवन किया जा सकता है।

3- तुलसी के पत्तियों का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाया जा सकता है।

5- तुलसी के पत्तों का फेस पैक बनाया जा सकता है।

तुलसी के पत्ते के फायदे

1- आज के समय में तनाव (Stress) एक काफी आम समस्या है, लेकिन अगर आप इससे आराम पाने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी स्ट्रेस गुण मौजूद होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है।

2- रोगों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम (Immune System) का मजबूत होना जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अगर आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

3- तुलसी के पत्तों का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं।

4- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

5- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

6- सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

7- तुलसी के पत्तों का उपयोग स्किन (Skin) के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी के पत्तों से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now