सुपारी खाने के 3 फायदे: Supari Khane Ke 3 Fayde

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

कई लोग अक्सर खाना खाने के बाद पान और सुपारी का उपयोग करते हैं। कहा जाता है कि ब्राह्मण भोजन के बाद पान और सुपारी देना शुभ माना जाता है। वहीं अक्सर लोग शुभ कार्य या पूजा पाठ करते समय सुपारी का इस्तेमाल करते हैं। सुपारी औषधीय गुणों से सम्पूर्ण है। सुपारी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से एनीमिया, पाचन और कब्ज जैसी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। सुपारी में विटामिन्स भी होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानते हैं सुपारी खाने के फायदे।

सुपारी खाने से क्या फायदे होते हैं -

कब्ज से राहत - अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुपारी का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना एक से दो टुकड़ा सुपारी चबाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और साथ ही कब्ज से भी राहत मिलता है।

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए - कई लोगों को अक्सर मुंह और होंठ पर छालों की परेशानी हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कथ्था वाला पाना खाना चाहिए। पान के पत्ते के साथ- साथ सुपारी खाने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

शरीर दर्द से राहत - अगर आपको पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, सिर दर्द आदि है तो इससे बचने के लिए सुपारी का सेवन करना चाहिए। सुपारी में मौजूद औषधीय गुण आपको मांसपेशियों के दर्द से आरम दिलाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan