महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं ये पत्तियां : Mahilaon Ki Samasya Ko Dur Kar Sakte Hain Ye Pattiyan

महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं ये पत्तियां (फोटो - sportskeeda hindi)
महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं ये पत्तियां (फोटो - sportskeeda hindi)

शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। ऐसे ही हमारे आसपास कई तरह की पत्तियां मौजूद हैं। इन पत्तियों में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में कारगर हो सकते हैं। इन पत्तियों से महिलाओं की परेशानियां जैसे- पीरियड्स में दर्द, मोटापा, थायराइड की समस्या, झड़ते बालों की परेशानी, स्ट्रेस, कमजोर प्रजनन क्षमता इत्यादि को दूर किया जा सकता है। जानते हैं ऐसी कुछ खास पत्तियों के बारे में जिससे महिलाओं की परेशानी हो सकती है दूर-

महिलाओं की परेशानियां दूर कर सकती हैं ये पत्तियां - Mahilaon Ki Samasya Ko Dur Kar Sakte Hain Ye Pattiyan In Hindi

मोरिंगा की पत्तियां - मोरिंगा की पत्तियां शरीर में हार्मोन को संतुलित करने में मददगार होती है। खासतौर पर महिलाओं को मोनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने में मोरिंगा की पत्तियां काफी लाभकारी मानी जाती हैं। मोरिंगा की पत्तियों के इस्तेमाल से पीरियड्स में ऐंठन, दर्द, नींद न आने की परेशानी दूर हो सकती है।

करी पत्ते - करी पत्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं की परेशनी जैसे- मतली, उल्टी इत्यादि को दूर किया जा सकता है।

गुलहड़ की पत्तियां - झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कई महिलाएं गुलहड़ की पत्तियों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, गुलहड़ की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली परेशानी जैसे- पेट दर्द, ऐंठन, हैवी ब्लीडिंग इत्यादि को कम किया जा सकता है।

तुलसी की पत्तियां - तुलसी की पत्तियां कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। तुलसी की पत्तियां इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में होने वाली समस्याएं जैसे - पेट दर्द, उल्टी, ऐंठन इत्यादि को कम कर सकती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर को कई अन्य लाभ जैसे- स्ट्रेस रिलीज, मोटापा कंट्रोल, बैक्टीरियल समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।