अदरक का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे

अदरक का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे (sportskeeda Hindi)
अदरक का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे (sportskeeda Hindi)

अदरक का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर लोग अदरक का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए और चाय में इसका उपयोग करते हैं। यह हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करची है। अदरक में कई तरह के पोषक तत्व जैसे जिंक, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और मैगनीज आदि पाए जाते हैं। अदरक का रस शरीर की कई परेशानियों को चुटकी में ठीक करता है, जैसे- सर्दी, कफ, शरीर में दर्द और बुखार आदि। अदरक में एंटी-वायरल गुण होने से ये मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन में बहुत जल्दी आराम दिलाता है। इसके साथ ही अदरक का रस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं अदरक का रस पीने के फायदे क्या-क्या हैं।

youtube-cover

अदरक का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे : Benefit Of Ginger Juice In Hindi

पाचन तंत्र को मजबूत करता है -

अदरक का रस पेट की समस्याओं को दूर करता है। अदरक का रस पीने से गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द में आराम मिलता हैं। अदरक का रस खाना पचाने में सहायता करता है।

दिल को हेल्दी रखने के लिए -

अदरक का रस पीने से शरीर की अंदरूनी सूजन कम होती है और खून पतला होता है। इसके अलावा अदरक का रस पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। ये रस अगर नियमित पिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इसलिए इसे हार्टे के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पीरियड्स के दर्द में राहत -

महिलाओं को कई बार पीरियड्स के समय पेट में असहनीय दर्द होता है। ऐसे समय में अदरक का रस पीने से पेट दर्द में राहत मिल सकती है। इसको पीने से शरीर का दर्द और खराब मन को भी ठीक किया जा सकता है।

अर्थराइ‍टिस में राहत -

अदरक का रस अर्थराइ‍टिस और जोड़ों के दर्द की समस्या को आसानी से कम करता है। अदरक के रस में ऐसा तत्व पाया जाता है, जो मांसपेशियों के तनाव को कम करता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications