सफेद मूसली के फायदे

सफेद मूसली के फायदे (sportskeeda Hindi)
सफेद मूसली के फायदे (sportskeeda Hindi)

सफेद मूसली का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। सफेद मूसली की जड़ों में पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं सफेद मूसली के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

सफेद मूसली के फायदे : Benefit Of Safed musli In Hindi

खून की कमी दूर करने के लिए -

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनके लिए सफेद मूसली का उपयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन व्यक्ति को 3 हफ्ते लगातार करना चाहिए।

मोटापा दूर करने के लिए -

सफेद मूसली का सेवन व्यक्ति के मोटापे को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। साथ ही इससे व्यक्ति को दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है।

पेट और मूत्र संबंधी बीमारियों में फायदेमंद -

सफेद मूसली का सेवन पेट की बीमारी (दर्द, खाने की इच्छा न होना), मूत्र संबंधी बीमारियों में कारगर मानी जाती है। वहीं, अगर कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन से परेशान है तो उसके लिए सफेद मूसली फायदेमंद है।

शुक्राणु दोष में -

अगर किसी पुरुष को शुक्राणु (Sperm) दोष की समस्या है, तो उसके लिए सफेद मूसली बहुत मददगार साबित हो सकती है। इसके सेवन के लिए 2 से 4 ग्राम सफेद मूसली के चूर्ण में इतनी ही चीनी डालें और गाय के दूध के साथ सेवन करें। इससे वीर्य दोष ठीक होता है।

शरीर में है कमजोरी दूर करने के लिए -

सफेद मूसली महिलाओं में होने वाली बीमारी ल्यूकोरिया में मददगार साबित हो सकती है। यही नहीं संतुलित आहार या अन्य वजहों से शरीर में होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए सफेद मूसली का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications