अजवाइन और मिश्री के फायदे- Ajwain Aur Mishri Ke Fayde

अजवाइन और मिश्री के फायदे(फोटो:nbt and patrika)
अजवाइन और मिश्री के फायदे(फोटो:nbt and patrika)

अजवाइन (Carom Seeds) औषधीय गुणों का भंडार है और आयुर्वेद में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन (Benefits Of Ajwain) न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है। अजवाइन में मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे तत्व हमें कई हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। इसी के साथ मिश्री के भी कई अनगिनत फायदे हैं। आज हम बात करेंगे अजवाइन और मिश्री के फायदे के बारे में।

अजवाइन के फायदे Benefits Of Ajwain in Hindi

सबसे पहले हम बात करते हैं अजवाइन के फायदे के बारे में। अजवाइन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी लाभकारी है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात पाने की भी अचूक दवा है।

पेट की बीमारियों से छुटकारा (Ajwain Helpful in Stomach Diseases)

पेट से जुड़ी कई बीमारियों के लिए अजवाइन रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर चूर्ण बनाकर खाने से खट्टी डकार और गैस की समस्या दूर हो जाती है। पेट खराब होने पर अजवाइन को चबाएं।

वजन (Carom Seeds in Weight loss)

जो लोग वजन घटाने की सोच रहे हैं या फिर इसके लिए एक्सरसाइज (Exercise) कर रहे हैं उन्हें अजवाइन का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा मिलता है।

गठिया का इलाज (gout treatment with Carom Seeds)

गठिया के रोग में अजवाइन का सेवन करने से काफी आराम मिलता है। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायद होता है। आधा कप अजवाइन के रस में सोंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक हो जाता है।

मिश्री के फायदे benefits of sugar candy in Hindi

मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा ये अपने कई सारे फायदे के लिए भी जानी जाती है। मिश्री के सेवन से गले की खराश से लेकर यौनशक्ति में भी लाभकारी है।

गले की खराश (benefits of sugar candy in Sore throat)

गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिएं। इससे जल्द आराम मिलेगा। खराश होने पर थोड़ी सी मिश्री खाएं, खराश दूर होगी। इसके साथ ही इसे पानी में मिलाकर पीने से पाचन सही रहता है और तरावट भी मिलती है।

मुंह के छाले ( sugar candy for mouth ulcers)

मुंह के छाले की समस्या में मिश्री में इलायची मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को छाले पर लगाएं, इससे छाले तुरंत ठीक हो जाएंगे। इसके साथ ही नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूंघने से आराम मिलता है।

सेक्स पावर बढ़ाती है मिश्री (Mishri increases sex power)

जिन्हें यौन से जुड़ी समस्या है उन्हें मिश्री का सेवन करना चाहिए इससे यौनशक्ति बढ़ती है। मिश्री को भिंडी की जड़ के साथ मिलाकर खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। साथ ही केसर और दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से यौन दुर्बलता की समस्या खत्म हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj