खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान  

खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान
खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान

गर्मियों में तरह तरह के फल बाजार में आते हैं जिसमें से एक है, खरबूजा। खरबूजे फल स्वाद में तो अच्छा लगता ही है साथी है सेहत के लिए भी इसके कई फायदे होते हैं। लेकिन अक्सर जब खरबूज को काटते हैं, तो हम इसके बीजों को फेंक देते हैं। पर क्या आप जानते हैं, खरबूजे के साथ साथ इसके बीज भी कितने ज्यादा पौष्टिक होते हैं। जी हां, खरबूजे की बीज सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होते हैं। क्योंकि खरबूजे के बीज में जिंक, पोटैशियम, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां खरबूजे की बीज का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकते है। आज हम आपको इसके बीज के फायदे और नुकसा के बारे में कुछ जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं।

खरबूजे के बीज के फायदे B

enefits of muskmelon seeds in hindi

हड्डियों के लिए लाभदायक - खरबूजे का बीज हड्डियों (Bones) के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में लाभदायक - अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो खरबूज के बीजों का भी सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि इसके बीज में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

हाई बीपी में लाभदायक - अगर आप खरबूजे के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या में मिलेगी राहत - अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है, तो उसमें भी बहुत राहत मिलेगी। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जिसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

खरबूज के बीज के नुकसान - Disadvantages of muskmelon seeds

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है, उन्हें खरबूजे के बीज का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

लो ब्लड शुगर वाले लोगों को भी खरबूजे के बीज का सेवन कम से कम करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications