एवोकाडो के 6 फायदे और 3 नुकसान- Avocado Ke Fayde Aur Nuksan

एवोकाडो के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
एवोकाडो के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

एवोकाडो (Avocado) को सूपरफूड कहा जाता है। एवोकाडो का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए एवोकाडो का सेवन कई स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। एवोकाडो में विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं एवोकाडो के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

एवोकाडो के 6 फायदे और 3 नुकसान

एवोकाडो के फायदे

1- हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- एवोकाडो का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में फाइबर मौजूद होता है और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

3- जोड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत होने पर एवोकाडो का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में एंटी इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- एवोकाडो का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

5- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो का सेवन करने से शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

6- एवोकाडो का सेवन आंखों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं, साथ ही एवोकाडो का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

एवोकाडो के नुकसान

1-एवोकाडो से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

3- एवोकाडो का अधिक सेवन लिवर (Liver) को नुकसान पहुंचा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।