चुकंदर के फायदे और नुकसान-Chukandar Ke Fayde Aur Nuksan

चुकंदर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर (Beetroot) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए चुकंदर का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाएं जाते हैं। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं चुकंदर खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चुकंदर के फायदे और नुकसान (Chukandar Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

चुकंदर के फायदे

- एनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

- उच्च रक्तचाप (Blood Pressure) वालों के लिए चुकंदर का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसलिए जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत हो, उनको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस या चुकंदर का सलाद खाना चाहिए।

- चुकंदर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

- चुकंदर का सेवन हृदय (Heart) संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसलिए अगर आप रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर की समस्या नहीं होती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

- चुकंदर का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर का सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता काफी कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

- चुकंदर का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम कम होता है। अगर आप रोजाना चुकंदर का सेवन करते हैं, तो यह फेफड़े और स्किन कैंसर को शरीर में विकसित होने से रोकता है।

- चुकंदर का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चुकंदर एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही त्वचा पर ग्लो भी आता है।

- चुकंदर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

- चुकंदर का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, तो उसे रोजाना चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

चुकंदर के नुकसान

- चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी होती है, उनको चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- चुकंदर से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में अगर चुकंदर खाने के बाद किसी प्रकार की एलर्जी हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

- चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।

- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava