काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

अंगूर (Grapes) एक ऐसा फल जिसे न छीलने का झंझट न काटने। इसलिए हर कोई इसका सेवन करना पसंद करता है। अंगूर खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बार काले अंगूर की करें तो इसमें कैल्शियम, विटामिन C, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर आदि गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अंगूर से नुकसान भी हो सकता है। तो लिए जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

youtube-cover

काले अंगूर खाने के फायदे : Benefits of Black Grapes in Hindi

दिल के लिए -

दिल को दुरुस्त रखने के लिए काले अंगूर का करें सेवन फायदेमंद होता है। काले अंगूर में पोटैशियम होता है, इसलिए यह दिल (Heart Health) के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए -

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को रोजाना काले अंगूर का सेवन करना चाहिए। काले अंगूर में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए -

डायबिटीज रोगियों को सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, इसलिए अगर वह रोजाना काले अंगूर का सेवन करते हैं तो डायबिटीज (Diabetes) में लाभ होता है।

मोटापा दूर करने के लिए -

अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़े हुए फैट को कम करना चाहता है, तो ऐसे में काले अंगूर का सेवन लाभकारी हो सकता है। काले अंगूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को तेजी (Weight Loss) से कम करने में मदद कर सकते हैं।

बालों के लिए -

हर कोई चाहता है कि उसके बाल शाइनी और स्ट्रॉन्ग रहें। ऐसे में काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इनमें विटामिन ई पाया जाता है।

काले अंगूर खाने के नुकसान : Side Effects of Black Grapes in Hindi

पेट दर्द की समस्या -

अंगूर में सैलिसिलिक एसिड होता है। जिसकी वजह से अगर व्यक्ति अंगूर के बीज खाता है तो उससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

दस्त की समस्या -

अंगूर में अधिक मिठास होती है। ऐसे में इसकी वजह से व्यक्ति को अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन दक्त की समस्या का कारण बन सकता है।

एलर्जी का कारण -

अंगूर एलर्जी दुर्लभ है, यह समस्याग्रस्त हो सकता है। अंगूर में एक विशिष्ट प्रोटीन, जिसे अंगूर लिपिड ट्रांसफर प्रोटीन कहा जाता है, व्यक्तियों में गंभीर एलर्जी का कारण पाया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now