ब्लूबेरी के 6 फायदे और 3 नुकसान- Blueberry Ke Fayde Aur Nuksan

ब्लूबेरी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्लूबेरी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ब्लूबेरी (Blueberry) एक खट्टा-मीठा और रसदार फल होता है। ब्लूबेरी को नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लूबेरी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि ब्लूबेरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ब्लूबेरी का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन ब्लूबेरी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ब्लूबेरी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ब्लूबेरी के 6 फायदे और 3 नुकसान

ब्लूबेरी के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप मोटापा को कंट्रोल करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ब्लूबेरी में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

2- ब्लूबेरी का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पाचन शक्ति को ठीक करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है, साथ ही कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए ब्लूबेरी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्लूबेरी में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

4- उच्च कोलेस्ट्रोल (High Cholesterol) हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण बनता है। लेकिन अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि ब्लूबेरी में एंथोसायनिन और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

5- समय से पहले हड्डियों (Bones) का कमजोर होना अब आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ब्लूबेरी का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

6- ब्लूबेरी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, इसलिए अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लूबेरी के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से लो (Low Blood Sugar) रहता है, उनको ब्लूबेरी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल और कम हो सकता है।

2- ब्लूबेरी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- ब्लूबेरी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava