शाहबलूत के 6 फायदे और 3 नुकसान- Shaahbaloot Ke Fayde Aur Nuksan

शाहबलूत के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
शाहबलूत के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शाहबलूत (Chestnut) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शाहबलूत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शाहबलूत का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि शाहबलूत में फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, जिंक, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन शाहबलूत का अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं शाहबलूत के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

शाहबलूत के 6 फायदे और 3 नुकसान

शाहबलूत के फायदे

1- शाहबलूत में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप शाहबलूत का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

2- शाहबलूत का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि शाहबलूत में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

3- शाहबलूत का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शहबलूत में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

4- शाहबलूत का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शाहबलूत का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

5- शाहबलूत का सेवन वजन (Weight) कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है।

6- दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शाहबलूत का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

शाहबलूत के नुकसान

1- शाहबलूत का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

2- शाहबलूत से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- अगर आप किसी खास तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो आपको शाहबलूत का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।