चिरौंजी के 6 फायदे और 3 नुकसान- Chironji Ke Fayde Aur Nuksan

चिरौंजी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चिरौंजी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चिरौंजी (Chironji) का उपयोग कई मीठे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चिरौंजी व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। जी हां क्योंकि चिरौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। चिरौंजी में प्रोटीन, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन चिरौंजी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं चिरौंजी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चिरौंजी के 6 फायदे और 3 नुकसान

चिरौंजी के फायदे

1- चिरौंजी विटामिन सी से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए चिरौंजी का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चिरौंजी में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत है, तो उसे चिरौंजी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चिरौंजी का सेवन सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए चिरौंजी को दूध में पका कर सेवन करना चाहिए।

4- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है। उनको चिरौंजी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके लिए चिरौंजी और दूध का सेवन करना चाहिए।

5- बिगड़ा हुआ पाचन (Digestion) तंत्र कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। लेकिन अगर आप चिरौंजी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र में जमी गंदगी साफ होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके लिए चिरौंजी की खिचड़ी या दलिया का सेवन करना चाहिए।

6- चिरौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चिरौंजी में विटामिन सी पाया जाता है, इसलिए अगर आप चिरौंजी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है।

चिरौंजी के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है, उनको चिरौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल और भी लो हो सकता है।

2- चिरौंजी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3- चिरौंजी का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava