नारियल के दूध के 7 फायदे और 3 नुकसान

नारियल के दूध के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल के दूध के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल के पानी का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के दूध का सेवन किया है। नारियल दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल के दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि नारियल दूध में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 1, आयरन, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन नारियल दूध के कई फायदे है, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल दूध के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

नारियल के दूध के 7 फायदे और 3 नुकसान- Benefits And Side Effects Of Coconut Milk In Hindi

नारियल के दूध के फायदे

1- नारियल के दूध में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। नारियल के दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

2- नारियल का दूध विटामिंस से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- शरीर में सूजन की शिकायत कई बीमारियों का कारण बन सकती है, ऐसे में अगर आप नारियल के दूध का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

4- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल के दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

5- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप नारियल के दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

6- नारियल के दूध का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आप चाहे तो त्वचा पर नारियल का दूध लगा भी सकते हैं।

7- नारियल के दूध का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर कम होता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। लेकिन इसके लिए सीमित मात्रा में ही नारियल के दूध का सेवन करना चाहिए।

नारियल के दूध के नुकसान

1- नारियल के दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

2- कई लोगों को नारियल के दूध से एलर्जी होती है, ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

3- नारियल के दूध का अधिक मात्रा में सेवन कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now