नारियल तेल का करते हैं इस्तेमाल, जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान

नारियल तेल का करते हैं इस्तेमाल, जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल तेल का करते हैं इस्तेमाल, जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल आमतौर पर बालों के लिए और शरीर की मालिश के लिए किया जाता है, लेकिन दक्षिण भारत में इस तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए भी किया जाता है। जी हां क्योंकि नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नारियल तेल में कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन ई, विटामिन के जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही नारियल तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य और स्किन के लिहाज से लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन नारियल तेल के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

नारियल तेल का करते हैं इस्तेमाल, जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Coconut Oil In Hindi

नारियल तेल के फायदे

1- नारियल तेल का उपयोग ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों की सजून को दूर करने में मदद करते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं।

2- नारियल तेल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां अगर नारियल तेल में खाना पकाकर खाते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

3- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल तेल में बने खाने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें अन्य तेलों के मुकाबले कम फैट होता है। जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

4- नारियल तेल का सेवन थायराइड में भी लाभकारी साबित होता है। जी हां अगर आप नारियल तेल में बने खाने का सेवन करते हैं, तो इससे थायराइट कंट्रोल रहता है।

5- पित्त प्रकृति के लोगों के लिए नारियल के तेल में बना खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है।

6- नारियल का तेल विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नारियल तेल में बने खाने का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7- स्किन का रूखापन (Dry Skin) दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल में विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो स्किन के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है।

8- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए भी नारियल तेल का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

9- नारियल के तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन को सनबर्न (Sunburn) से बचाने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि अगर आप धूप में बाहर निकलने से पहले नारियल के तेल को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आप धूप की वजह से पड़ने वाले प्रभाव से बचेंगे।

10- अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले अपने होंठों पर नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे होंठ फटना बंद हो जाते हैं और होंठ गुलाबी भी होते हैं।

11- नारियल तेल का उपयोग बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। साथ ही इससे बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

नारियल तेल के नुकसान

1- नारियल तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

2- नारियल तेल का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है।

3- नारियल तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava