मकई के 5 फायदे और 3 नुकसान- Makai Ke Fayde Aur Nuksan

मकई के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मकई के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बारिश के मौसम में भुने हुए मकई यानि भुट्टे (Corn) की महक सबको लुभाती है, मकई यानि भुट्टा खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही मकई का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मकई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मकई का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि मकई में विटामिन ए, विटामिन बी 1,विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, सोडियम, फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां मकई का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मकई के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मकई के 5 फायदे और 3 नुकसान

मकई के फायदे

1- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए मकई का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मकई में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2- शरीर में आयरन (Iron) की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप मकई का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मकई में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।

3- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मकई का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मकई में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।

4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित होता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मकई का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मकई में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5- मकई का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि मकई में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

मकई के नुकसान

1- मकई का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्या समस्या हो सकती है।

2- मकई में ग्लूटेन पाया जाता है, जो कई लोगों में स्किन एलर्जी (Skin Allergy) का कारण भी बन सकता है।

3- मकई का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।