सोआ के 7 फायदे और 2 नुकसान- Sowa Ke Fayde Aur Nuksan

सोआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सोआ (Dill) एक जड़ी बूटी है, जिसका सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। सोआ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सोआ में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए सोआ की पत्तियों और बीजों का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। लेकिन सोआ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं सोआ के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सोआ के 7 फायदे और 2 नुकसान

सोआ के फायदे

1- मासिक धर्म के समय महिलाओं को असहनीय दर्द की शिकायत रहती है। लेकिन अगर महिलाएं सोआ के बीज का पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करती है, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

2- सोआ का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सोआ में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सोआ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है, साथ ही कब्ज, गैस जैसी समस्या दूर होती है।

3- सोआ का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सोआ में एंटी हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- सोआ का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सोआ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

5- सोआ में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सोआ का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

6- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप सोआ का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सोआ में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

7- सोआ का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सोआ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

सोआ के नुकसान

1- सोआ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- जिन लोगों को ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उनको सोआ का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava