आम पन्ना पीने के 8 फायदे और 2 नुकसान

आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

कच्चे आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चा आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, कच्चे आम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम के पन्ना का सेवन किया है। आम का पन्ना पीने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। आम पन्ना का सेवन करने से लू से बचाव होता है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कच्चा आम विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन आम पन्ना पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं आम पन्ना पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

आम पन्ना पीने के 8 फायदे और 2 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Drinking Aam Panna In Hindi

आम पन्ना पीने के फायदे

1- गर्मी के दिनों में अगर आप आम पन्ना का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे लू (Loo) से बचाव होता है। साथ ही आम पन्ना का सेवन करने से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

2- गर्मी के दिनों में अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि आम पन्ना में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

3- आम पन्ना विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम पन्ना का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

4- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम पन्ना का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

5- आम पन्ना आयरन (Iron) से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। आम पन्ना का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

6- गर्मी के दिनों में पेट में गर्मी की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी शांत होती है और पेट को ठंडक पहुंचती है।

7- आम पन्ना का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फोलेट पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे को ठीक से बढ़ने में मदद करता है।

8- आम पन्ना का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आम पन्ना विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आम पन्ना पीने के नुकसान

1- जिन लोगों को अक्सर गैस (Acidity) की समस्या रहती है, उन्हें आम पन्ना का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि आम पन्ना खट्टा होता है और खट्टा एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है।

2- अगर आपको आम से एलर्जी (Allergy) है, तो आपको आम पन्ना का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now