सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे और नुकसान- Subah Khali Pet Seb Ka Sirka Pine Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके (Apple cider vinegar) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब का सिरका पोषक तत्वों का भंडार होता है। सेब के सिरका में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और विटामिन सी भी पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान

खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे यह वजन कम करने में लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सेब का सिरके का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

2- सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूती होती है, जिससे आप बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- सेब के सिरके का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बनता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

5- जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर भी सेब के सिरके का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से दर्द और सूजन की शिकायत दूर होती है।

6- सेब के सिरके का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

7- दांतों में पीलेपन की शिकायत होने पर सेब के सिरके का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके का सेवन करने से दांतों का पीलापन दूर होता है।

खाली पेट सेब का सिरका पीने के नुकसान

1- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से भूख में कमी की शिकायत हो सकती है।

2- जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील (sensitive skin) होती है, उन लोगों को सेब के सिरके का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांत खराब हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।