धनिया का पानी पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान

धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

धनिया के पत्तों से लेकर इसके बीज तक का इस्तेमाल भारतीय खानों में किया जाता है। जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं, साथ ही धनिया औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी धनिया के पानी का सेवन किया है। धनिया का पानी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। धनिया के पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि धनिया में विटामिन सी के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। लेकिन धनिया के पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं धनिया का पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

धनिया का पानी पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Drinking Coriander Water In Hindi

धनिया का पानी पीने के फायदे

1- धनिया का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना इस पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- अगर आपका वजन बढ़ गया है और आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

3- धनिया के पानी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

4- शरीर में टॉक्सिन्स (Toxins) जमा होने पर आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

5- पीरियड्स (Periods) संबंधी समस्या होने पर धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करने से पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

6- धनिया के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

धनिया का पानी पीने के नुकसान

1- एलर्जी या ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों को धनिया के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को धनिया के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल में कमी आ सकती है।

3- गर्भवती महिलाओं को धनिया के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now