गुड़ की चाय पीने के फायदे और नुकसान-Gud Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan

गुड़ की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो- Sportskeeda hindi)
गुड़ की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो- Sportskeeda hindi)

चाय (Tea) पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ज्यादातर लोगों को उठते ही चाय की तलब होती है। लेकिन चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी माना जाता है। चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप चीनी वाली चाय की जगह गुड़ वाली चाय का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान की जगह फायदा पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गुड़ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

गुड़ की चाय पीने के फायदे और नुकसान (Gud Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गुड़ की चाय पीने के फायदे

- जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उनके लिए चीनी की चाय का सेवन हानिकारक माना जाता है। लेकिन अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। हां लेकिन गुड़ की चाय का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

- खान-पान का सही तरह से देखभाल न करने की वजह से लोगों को एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक कप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। क्योंकि गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।

- गुड़ की चाय का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- गुड़ की चाय का सेवन सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से गर्महाट देती है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां दूर होती है।

- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity)क्षमता कमजोर होती है। लेकिन अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि गुड़ में विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

- माइग्रेन (Migraine) की शिकायत होने पर गुड़ की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ की चाय पीने से माइग्रेन में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

गुड़ की चाय पीने के नुकसान

- गुड़ की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि गुड़ में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है।

- गुड़ की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

- गुड़ की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है।

- गुड़ की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से नाक से खून आने की शिकायत हो सकती है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।