गुड़ का पानी पीने के फायदे और नुकसान-Gud Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan

गुड़ का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़ (Jaggery) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गुड़े के पानी का सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। गुड़ का पानी पीने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि गुड़ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, ग्लूकोज, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन गुड़ के पानी का एक सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, अगर आप अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

गुड़ का पानी पीने के फायदे और नुकसान (Gud Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गुड़ का पानी पीने के फायदे

- गुड़ का पानी पीने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना गुड़ के पानी का सेवन करता है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

- गुड़ के पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि गुड़ के पानी में विटामिन सी, विटामिन बी1 जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना गुड़ का पानी पीना चाहिए।

- गुड़ का पानी लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ का पानी टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे लिवर साफ होता है।

- गुड़ के पानी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका पानी पीने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

- गुड़ के पानी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना गुड़ के पानी का सेवन करता है, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- गुड़ का पानी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह गुड़ का पानी पीने से पाचन तंत्र (Digestion)मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।

- अगर किसी को वजन (Weight) कम करना हो, तो उसके लिए गुड़ का पानी सबसे सही विकल्प होता है। क्योंकि गुड़ के पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

गुड़ का पानी पीने के नुकसान

- गुड़ के पानी का अधिक मात्रा में डायबिटीज के मरीजों को सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर बढ़ने का खतरा होता है।

- गुड़ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

- गुड़ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में अगर गुड़ का पानी पीने से किसी भी तरह की एलर्जी दिखे, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

- गुड़ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now