कीवी (Kiwi) एक खट्टा और थोड़ा मीठा फल होता है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी फल पोषक तत्वों का भंडार होता है। साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में कीवी के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है। कीवी के जूस (Kiwi Juice) का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। कीवी में विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही कीवी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होता है, लेकिन कीवी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कीवी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
गर्मियों में कीवी का जूस पीने के फायदे और नुकसान (Garmi Me Kiwi Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
कीवी का जूस पीने के फायदे
- कीवी के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि कीवी विटामिन सी गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
- कीवी का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि कीवी के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
- कीवी के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है, क्योंकि कीवी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
- जो लोग बढ़ते मोटापा की वजह से परेशान हैं, उनको कीवी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कीवी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- गर्मी के मौसम में कीवी के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। क्योंकि कीवी की तासीर ठंडी होती है।
- कीवी का जूस आंखों को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि कीवी का जूस विटामिन्स से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही यह आंखों को कई प्रकार के संक्रमण से भी बचाता है।
कीवी का जूस पीने के नुकसान
- कीवी के जूस में पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए कीवी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी हो सकती है।
- कीवी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में कीवी के जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।
- कीवी का कम मात्रा में सेवन करने से वजन कम होता है, लेकिन अगर आप कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।