मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान-Mosambi Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उसमें भी अगर बात मौसंबी (Mosambi) की कि जाए, तो इसके जूस का सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। मौसंबी के जूस (Mosambi Juice) का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। गर्मियों के मौसम में अगर कोई मौसंबी के जूस का सेवन करता है, तो इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। क्योंकि मौसंबी की तासीर ठंडी होती है। साथ ही मौसंबी के जूस में विटामिन-ए, विटामिन सी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन मौसंबी जूस पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए मौसंबी जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान (Mosambi Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मौसंबी जूस पीने के फायदे

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मौसंबी जूस का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीता है, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

मौसंबी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि मौसंबी में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल हाई हो गया हो, तो उसे रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीना चाहिए।

शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

मौसंबी का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा (Energy) बनी रहती है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीता है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से आंख संबंधी परेशानी नहीं होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए मौसंबी के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में कैल्शियम, फोलेट, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भवती और शिशु दोनों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

मौसंबी जूस पीने के नुकसान

स्किन संबंधी हो सकती है परेशानी

अगर किसी को सिट्रस एसिड से एलर्जी है, तो उसे मौसंबी का जूस नहीं पीना चाहिए। इससे स्किन (Skin) संबंधी परेशानी हो सकती है।

आयरन की मात्रा हो सकती है अधिक

मौसंबी के जूस में विटामिन सी की काफी मात्रा मौजूद होती है। इसलिए मौसंबी के जूस का अधिक सेवन करने से शरीर में आयरन (Iron) की मात्रा बढ़ सकती है।

एसिडिटी की शिकायत हो सकती है

मौसंबी के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि मौसंबी के जूस में साइट्रिक एसिड और विटामिन सी दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

किडनी संबंधी बीमारी होने पर न करें सेवन

अगर किसी को किडनी (Kidney) संबंधी कोई बीमारी है, तो उसे अधिक मात्रा में मौसंबी के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava