नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान-Neem Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम (Neem) खाने में थोड़ा कड़वा लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन नीम खाने में जितना ही कड़वा होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। क्योंकि नीम का पेड़ और नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप नीम के जूस (Neem Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। नीम एंटीऑक्सीडेंट, एंटी वायरल और एंटी सेप्टिक गुणों से भी भरपूर होता है। साथ ही नीम में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है। जो स्वास्थ्य के लिए लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन नीम के जूस का सेवन करने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं नीम का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान (Neem Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नीम का जूस पीने के फायदे

- नीम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- नीम के जूस का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नीम में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट नीम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

- नीम के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर अंदर से साफ होता है। क्योंकि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

- नीम का जूस स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

- नीम के जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।

- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत होने पर नीम का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम के जूस में एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-खांसी जैसी बीमारी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

नीम का जूस पीने के नुकसान

- नीम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में नीम के जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो (Low Blood Sugar) रहता है, उनको नीम के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को नीम के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now