अनार का जूस पीने के फायदे और नुकसान-Anar Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

अनार का जूस पीने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार का जूस पीने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार के जूस (Pomegranate juice) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में अनेकों तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना अनार के जूस का सेवन करता है, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। अनार के जूस में फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन अनार का जूस पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं अनार का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अनार का जूस पीने के फायदे और नुकसान (Anar Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अनार का जूस पीने के फायदे

- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप रोजाना अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि अनार में फाइबर मौजूद होता है।

- अनार के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं। क्योंकि अनार के जूस में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है।

- अनार के जूस का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि अनार के जूस में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

- अनार के जूस का सेवन हृदय (Heart) के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि अनार के जूस का सेवन रक्त प्रभाव में सुधार करने में मदद करता है, और धमनियों को मोटा होने से भी रोकता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है।

- अनार के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट की बीमारी का खतरा भी कम होता है।

- अनार के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अनार के जूस में विटामिन सी और विटामिन ई दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

- अनार के जूस का सेवन आंखों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि अनार में विटामिन ए पाया जाता है और विटामिन ए आंखों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होता है।

अनार का जूस पीने के नुकसान

- अगर किसी को सर्दी-खांसी की शिकायत है, तो उसे अनार के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है।

- अनार से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में अगर इसका जूस पीने से स्किन संबंधी कोई समस्या हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत होती है, तो उनको अनार के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर कोई ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करता है, तो उसे भी अनार के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को काफी कम कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।