किशमिश का पानी पीने के 8 फायदे और 3 नुकसान

किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां किशमिश को भिगोकर उसके पानी का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। किशमिश के पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि किशमिश में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ई और कॉपर के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन किशमिश का पानी पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए जानते हैं इस लेख के जरिए जानते हैं किशमिश का पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

किशमिश का पानी पीने के 8 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Drinking Raisin Water In Hindi

किशमिश का पानी पीने के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) रोगियों के लिए किशमिश के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि किशमिश का पानी आयरन का अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और खून की कमी को दूर करता है।

2- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल को मुलायम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

3- कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है, ऐसे में अगर आप किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

4- किशमिश का पानी विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश के पानी का सेवन करने से खून साफ (Blood Purifier) होता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

5- किशमिश का पानी कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। किशमिश के पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

6- किशमिश के पानी का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। क्योंकि किशमिश में मौजूद पॉलीफेनॉल शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) को कम करने में मदद करता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

7- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए किशमिश के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

8- किशमिश का पानी विटामिन सी, विटामिन ई और आयरन से भरपूर होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से बाल घने और मजबूत (Strong Hair) होते हैं, साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने भी कम होते हैं।

किशमिश का पानी पीने के नुकसान

1- किशमिश के पानी का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया और गैस की समस्या हो सकती है।

2- डायबिटीज (Diabetes) पेशेंट को सीमित मात्रा में ही किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए।

3- कई लोगों को किशमिश से एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications