गन्ने का जूस पीने के 9 फायदे और 3 नुकसान

गन्ने का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही गन्ने के जूस का रोजाना सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जस्ता, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी3 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन गन्ने का जूस पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

गन्ने का जूस पीने के 9 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Drinking Sugarcane Juice In Hindi

गन्ने का जूस पीने के फायदे

1- कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- गन्ने के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4- गन्ने का जूस कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) बनी रहती है।

5- गन्ने का जूस लिवर (Liver) से संबंधित पीलिया बीमारी के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन लिवर के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

6- कैंसर (Cancer) से बचाव के लिए गन्ने के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

7- गन्ने के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में मौजूद विटामिन सी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

8- शरीर में खून की कमी होने पर गन्ने के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

9- गन्ने के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करता है।

गन्ने का जूस पीने के नुकसान

1- सर्दी-खांसी (Cold And Cough) होने पर गन्ने के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

2- लंबे समय तक रखे गए गन्ने के जूस में कीटाणु, बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3- गन्ने के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now