तुलसी की चाय पीने के 8 फायदे और 3 नुकसान-Tulsi Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan

तुलसी की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
तुलसी की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी (Tulsi) को एक काफी पवित्र पौधा माना जाता है, घरों के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के पौधे औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी के पत्ते की चाय (Tulsi Tea) बनाकर पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। तुलसी की चाय पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एलर्जिक गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन तुलसी की चाय का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं तुलसी की चाय पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

तुलसी की चाय पीने के 8 फायदे और 3 नुकसान

तुलसी की चाय पीने के फायदे

1- तुलसी की चाय का सेवन तनाव (Stress) को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि तुलसी में एंटी-स्ट्रेस प्रभाव पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से मूड अच्छा होता है और तनाव भी कम होता है।

2- तुलसी की चाय का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह में पनपने वाली बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसका सेवन करने से मसूड़ों में सूजन की शिकायत भी दूर होती है।

3- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक काफी गंभीर समस्या है। लेकिन अगर आप तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि तुलसी में पोटैशियम मौजूद होता है। साथ ही एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

4- तुलसी की चाय का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी की चाय में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

5- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर तुलसी की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी की चाय पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद करती है। साथ ही तुलसी की चाय का सेवन करने से गैस, दस्त, कब्ज, पेट में ऐंठन जैसी बीमारियां भी दूर होती है।

6- जिन लोगों को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होती है, उनके लिए तुलसी की चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में पाए जाने वाला गुण सर्दी-जुकाम की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।

7- अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित होता है।

8- तुलसी की चाय का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए तुलसी की चाय का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

तुलसी की चाय पीने के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको तुलसी की चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उनको तुलसी की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- तुलसी की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से खून जरूरत से ज्यादा पतला हो सकता है। क्योंकि इसमें खून पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।