बादाम खाने के 10 फायदे और 3 नुकसान

बादाम खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम बेहद की हेल्दी नट्स की श्रेणी में आता है। बादाम का सेवन न कि सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, अमीनो एसिड, प्रोटीन, मैग्नीशि‍यम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन बादाम खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं बादाम खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

बादाम खाने के 10 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Almonds In Hindi

बादाम खाने के फायदे

1- बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

2- बादाम फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

3- बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप बादाम का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4- बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

5- हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) होने पर बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम में मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

6- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

7- बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

8- बादाम का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और विटामिन ई बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है।

9- बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है, इसका सेवन मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

10- बादाम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

बादाम खाने के नुकसान

1- बादाम का अधिक सेवन किडनी स्टोन (Kidney Stone) के खतरे को बढ़ा सकता है।

2- बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

3- कई लोगों को बादाम के सेवन से एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now