सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान-Subah Khali Pet Seb Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फलों में भी अगर बात सेब (Apple) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को दो गुना लाभ पहुंचाता है। सेब का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि सेब में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट सेब खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए सुबह खाली पेट सेब खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान (Subah Khali Pet Seb Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

सुबह खाली पेट सेब खाने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सेब में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाता है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सुबह खाली पेट सेब खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करता है, तो इससे कब्ज और एसिडिटी की शिकायत दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि सेब एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

सेब का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सेब का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

मोटापा होता है कम

सेब का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सेब में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करता है, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सेब का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, तो वो भी कंट्रोल होता है।

सुबह खाली पेट सेब खाने के नुकसान

दस्त की शिकायत हो सकती है

सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में सेब खाने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई सेब का अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इससे दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

एलर्जी हो सकती है

सेब खाने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए अगर सेब का सेवन करने के बाद स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो सेब नहीं खाना चाहिए।

शुगर लेवल बढ़ सकता है

सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सेब का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

वजन बढ़ सकता है

सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि सेब में करीब लगभग 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava