दही खाने के 7 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

अच्छे काम को करने के पहले दही (Curd) खाना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही दही का उपयोग कई स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए भी किया जाता है, जैसे दही का रायता, छाछ, आदि, लेकिन क्या आप जानते हैं दही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां रोजाना एक कटोरी दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दही का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12 जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन दही खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं दही खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

दही खाने के 7 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Curd In Hindi

दही खाने के फायदे

1- दही में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

2- दही में विटामिंस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

3- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

4- दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन मौजूद होता है, जो हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

5- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

6- दही में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

7- दही का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आप त्वचा पर दही लगा भी सकते हैं। इससे त्वचा पर निखार आता है।

दही खाने के नुकसान

1- अगर आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस की शिकायत है, तो आपको दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको शाम में या रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications