करी पत्ता खाने के 7 फायदे और 2 नुकसान

करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ता दक्षिण एशियाई व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा है और इसमें एक अलग, तीखी सुगंध और स्वाद है। इन सुगंधित पत्तियों का उपयोग न केवल व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि करी पत्ता के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। करी पत्ता का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि करी पत्ता कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन करी पत्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते करी पत्ता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

करी पत्ता खाने के 7 फायदे और 2 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Curry Leaves In Hindi

करी पत्ता खाने के फायदे

1- करी पत्ता विटामिन ए का अच्छा सोर्स होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ते का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

2- करी पत्ता फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ता का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

3- करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

4- करी पत्ता आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। करी पत्ता का सेवन करने से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है।

5- अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

6- अगर आप करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो यह लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ता का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

7- अगर आप अपनी डाइट में करी पत्ता को शामिल करते हैं, तो यह वजन कम (Weight loss) करने में मददगार होता है। जी हां खाली पेट करी पत्ता चबाने से वजन तेजी से कम होता है।

करी पत्ता खाने के नुकसान

1- करी पत्ते का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

2- करी पत्ता से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment