देसी घी खाने के फायदे और नुकसान - Desi Ghee Khane Ke Fayde Aur Nuksan

देसी घी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
देसी घी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

देसी घी (Desi Ghee) का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही ज्यादातर लोगों को रोटी में देसी घी लगाकर खाने की आदत होती है। लेकिन देसी घी सिर्फ खाने में स्वाद को नहीं बढ़ाता है, बल्कि देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। देसी घी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि देसी घी में सी घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन देसी घी खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए देसी घी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

देसी घी खाने के फायदे और नुकसान (Desi Ghee Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

देसी घी खाने के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

देसी घी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि देसी घी में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर कोई इसका रोजाना सेवन करता है, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

देसी घी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना एक चम्मच देसी घी का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

कमजोरी नहीं होती महसूस

देसी घी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि देसी घी में कई तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना दूध में देसी घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

स्किन पर आता है ग्लो

देसी घी का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि देसी घी में एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक चम्मच देसी घी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन पर ग्लो आता है।

हड्डियां होती है मजबूत

देसी घी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि देसी घी में विटामिन के2 पाया जाता है। जो शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

देसी घी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि देसी घी में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक चम्मच देसी घी का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

देसी घी खाने के नुकसान

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

देसी घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ सकता है। जिसके चलते हार्ट संबंधी बीमारियां हो सकती है।

दस्त की हो सकती है शिकायत

देसी घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से अपच और दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि देसी घी की तासीर गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए।

वजन बढ़ सकता है

देसी घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे सीमित मात्रा में देसी घी का सेवन करना चाहिए।

सर्दी होने पर न करें सेवन

अगर किसी को सर्दी (Cold) या कफ (Cough) की शिकायत हो, तो उसे देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे परेशानियां और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।