सूखा नारियल खाने के फायदे और नुकसान-Sukha Nariyal Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सूखा नारियल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखा नारियल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूखे नारियल (Dry Coconut) का इस्तेमाल कई व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन सूखा नारियल के उपयोग से न कि सिर्फ खाना में स्वाद बढ़ता है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। सूखा नारियल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सूखा नारियल में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलिनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही सूखा नारियल में एंटीआक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है। लेकिन सूखा नारियल खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए सूखा नारियल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सूखा नारियल खाने के फायदे और नुकसान (Sukha Nariyal Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सूखा नारियल खाने के फायदे

आयरन की कमी होती है दूर

सूखे नारियल का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सूखे नारियल में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सूखे नारियल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। क्योंकि सूखे नारियल में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

सूखे नारियल का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि सूखे नारियल में कई पोषक तत्व मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बनने से रोका जा सकता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सूखे नारियल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूखे नारियल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सूखे नारियल का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सूखे नारियल का सेवन करता है, तो इससे हार्ट (Heart) हेल्दी रहता है। साथ ही सूखे नारियल शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को बेहतर रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।

सूखा नारियल खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

सूखे नारियल का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनको अधिक मात्रा में नारियल का सेवन नहीं करना चाहिए।

उल्टी और पेट दर्द की हो सकती है शिकायत

सूखे नारियल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी और पेट दर्द (Stomach Pain) की शिकायत हो सकती है।

शुगर लेवल बढ़ सकता है

सूखे नारियल का अधिक मात्रा में सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीज के लिए हानिकारक माना जाता है। क्योंकि नारियल में शुगर की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava