छुहारे खाने के फायदे और नुकसान-Chuhare Khane Ke Fayde Aur Nuksan

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
छुहारे खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। उससे भी ज्यादा छुहारे (Dry Dates) का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि खजूर और छुहारा दोनों एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं और खजूर को सूखाकर छुहारे बनाए जाते हैं। छुहारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। छुहारे में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी2, विटामिन बी6, नियासिन, थियामिन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन छुहारे खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए छुहारे खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान (Chuhare Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

छुहारे खाने के फायदे

- छुहारे का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे खाने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है।

- शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए छुहारे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे खाने से वजन बढ़ता है। साथ ही कमजोरी (Weakness) की शिकायत भी दूर होती है।

- छुहारे में कैल्शियम मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई नियमित रूप से 2-3 छुहारे का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

- छुहारे का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना 2 छुहारे का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता, जिससे खून की कमी दूर होती है।

- छुहारे का सेवन करने से वायरल सर्दी-खांसी जैसे इंफेक्शन (Viral Infection) नहीं होते हैं। क्योंकि छुहारा में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है। जो शरीर में संक्रमण को अटैक करने से रोकता है।

- छुहारे का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करता है। क्योंकि छुहारे में कैंसररोधी गुण पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं।

- छुहारे का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई बीमारियां दूर होती है।

छुहारे खाने के नुकसान

- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को छुहारे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है।

- छुहारे का अधिक सेवन करने से पेट दर्द (Stomach Pain) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि छुहारे में फाइबर की अधिक मात्रा मौजूद होती है।

- छुहारे का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनको अधिक मात्रा में छुहारे का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।