अंडा खाने के फायदे और नुकसान-Egg Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अंडा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंडा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंडे (Egg) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, इसलिए अंडे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही अंडे का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंडे में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन डी, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 12, अमीनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अंडे का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंडे के अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अंडा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंडा खाने के फायदे और नुकसान (Egg Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अंडा खाने के फायदे

- अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

- अंडा का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडे में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाते हैं।

- अंडे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि अंडा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके लिए रोजाना सुबह 1 या 2 अंडे का सेवन करना चाहिए।

- अंडा का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अंडे में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- अंडा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

- अंडा का सेवन करने से मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है, क्योंकि अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।

- अगर किसी के शरीर में आयरन (Iron) की कमी हो, तो उसे रोजाना एक अंडे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंडा आयरन की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

अंडा खाने के नुकसान

- अंडा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

- अंडा का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।

- अंडे से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा पर जलन, त्वचा पर लाल निशान और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

- अंडे का पीला वाला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर बढ़ सकता है। क्योंकि अंडे के पीले वाले भाग में कोलेस्ट्रॉल और फैट अधिक पाया जाता है।

- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी कोई बीमारी हो, उनको अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now