खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान-Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde Aur Nuksan

खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी के बीज (Flax Seeds) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट अलसी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खाली पेट अलसी खाने के फायदे

- सुबह खाली पेट अलसी का सेवन बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही टूटना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से पीरियड्स संबंधी परेशानियां दूर होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि अलसी में एंटीकैंसर गुण पाये जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर और बेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा (Obesity) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा आसानी से कम होता है।

- सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

- अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या हैं, उनके लिए सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान

- जिन लोगों को पहले से कब्ज (Constipation) की शिकायत है, उनको सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

- दस्त (Diarrhea) से पीड़ित लोगों को सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दस्त की शिकायत और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।