गोंद कतीरा खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान

गोंद कतीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गोंद कतीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गोंद कतीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि गोंद कतीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से हाथ-पैर की जलन और मुंह के छाले को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गोंद कतीरा मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन गोंद कतीरा खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं गोंद कतीरा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

गोंद कतीरा खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Gond Katira In Hindi

गोंद कतीरा खाने के फायदे

1- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

2- अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

3- अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, फॉलिक एसिड जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

4- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

5- अगर आप मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करता है, जिससे मुंह के छाले की समस्या दूर होती है।

6- अगर आप हाथ-पैर में जलन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी को शांत करने में मदद करता है और जलन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

गोंद कतीरा खाने के नुकसान

1- गोंद कतीरा के सेवन से कुछ लोगों में सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है।

2- गोंद कतीरा के सेवन से कई लोगों को त्वचा (Skin) से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

3- गोंद कतीरा के सेवन से कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications