हरी मटर खाने के 10 फायदे और 3 नुकसान

हरी मटर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरी मटर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में हरी मटर का उपयोग सब्जी, हलवा और पूड़ी जैसे व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मटर पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। जी हां हरी मटर का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में हरी मटर का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि हरी मटर में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6 और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन हरी मटर का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हरी मटर का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं हरी मटर खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

हरी मटर खाने के 10 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Green Peas In Hindi

हरी मटर खाने के फायदे

1- सर्दियों के मौसम में हरी मटर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि हरी मटर में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपको सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफ्केशन से बचाने में मदद करता है।

2- हरी मटर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए हरी मटर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन ब्लड में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने में मददगार होता है।

4- हरी मटर में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको हरी मटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

5- हरी मटर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में हरी मटर को शामिल करते हैं, तो इससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग (Healthy Skin) बनी रहती है।

6- हरी मटर में विटामिन के की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

7- अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या होने पर हरी मटर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण अर्थराइटिस के समय होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

8- हरी मटर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

9- हरी मटर में एंटी कोलेस्ट्रॉल गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की मात्रा कम होती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

10- हरी मटर में ल्यूटिन और जेक्सैथीन नाम के दो तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) तेज होती है।

हरी मटर खाने के नुकसान

1- हरी मटर का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है।

2- हरी मटर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन (Digestion) क्रिया प्रभावित हो सकती है।

3- मटर में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अगर ज्यादा मात्रा में मटर का सेवन करते हैं, तो इससे प्रोटीन बढ़ सकता है। जिससे यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications