सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान-Subah Khali Pet Shahad Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद (Honey) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। वैसे तो शहद का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर शहद का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए, तो यह स्वास्थ्य को दो गुना लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि शहद में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन शहद खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए सुबह खाली पेट शहद खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान (Subah Khali Pet Shahad Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे

वजन होता है कम

सुबह खाली पेट शहद का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसके लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सुबह खाली पेट शहद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सुबह शहद का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट शहद का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सुबह शहद का सेवन करता है, तो इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. जिससे त्वचा पर निखार आता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

शहद का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट शहद का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ा हुआ हो, तो वह भी कंट्रोल होता है। इसके लिए शहद में हल्का सा दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही

सुबह खाली पेट शहद का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही रहता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए लहसुन के साथ शहद का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

शहद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि शहद एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई सुबह खाली पेट शहद का सेवन करता हैं, तो इसस रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हड्डियां होती है मजबूत

शहद का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

सुबह खाली पेट शहद खाने के नुकसान

  1. सुबह खाली पेट शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach pain) की शिकायत हो सकती है।
  2. सुबह खाली पेट शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ सकता है।
  3. शहद से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, इसलिए शहद का सेवन करने से अगर स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।