करौंदा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

करौंदा खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
करौंदा खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

करौंदा खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट फल है, लेकिन क्या आप जानते हैं करौंदा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां करौंदा का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। करौंदा का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि करौंदा विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। लेकिन हां करौंदा खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं करौंदा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

करौंदा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Karonda In Hindi

करौंदा खाने के फायदे

1- अगर आप करौंदा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

2- करौंदा कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। करौंदा का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

3- अगर आप करौंदा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन कम (Weight loss) करने में मदद मिलती है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

4- अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

5- करौंदा में विटामिन सी और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसका नियमित रूप से सेवन करने त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

6- अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

7- अगर आप करौंदा का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी कैंसर गुण कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है।

करौंदा खाने के नुकसान

1- करौंदा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2- करौंदा का अधिक सेवन करने से किडनी में स्टोन (Kidney Stone) की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि करौंदा में ऑक्सालेट नामक एक तत्व पाया जाता है।

3- अर्थराइटिस की शिकायत होने पर करौंदा का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment