कीवी खाने के फायदे और नुकसान-Kiwi Khane Ke Fayde Aur Nuksan

कीवी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
कीवी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों (Fruits) का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। उसमें भी अगर बात कीवी (Kiwi) की कि जाए तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंंकि कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है जिसको किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। कीवी में विटामिन सी मौजूद होता है। जिससे शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। साथ ही कीवी में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन कीवी का सेवन कई लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए कीवी खाने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी होता है कि यह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, जानिए कीवी खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

कीवी खाने के फायदे और नुकसान (Kiwi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

कीवी खाने के फायदे

पेट साफ होता है

कीवी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी में लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

कीवी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

शुगर होता है कंट्रोल

कीवी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। क्योंकि कीवी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो उसे रोजाना एक कीवी का सेवन करना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना कीवी का सेवन करता है, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन आंखों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। अगर कोई रोजाना कीवी का सेवन करता है, तो इससे आंख संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

कीवी खाने के नुकसान

उल्टी की हो सकती है शिकायत

कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया (Diareeha) और उल्टी (Vomiting) जैसी शिकायत हो सकती है। क्योंकि कीवी में अधिक मात्रा में एसिड मौजूद होता है।

किडनी की बीमारी होने पर न करें सेवन

किडनी (Kidney) के मरीजों को कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। जो किडनी की बीमारी होने पर नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्भवती महिला अधिक न करें सेवन

कीवी में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को कीवी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava